ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220820 094133 2 एसबीआई में बैंक गार्ड पद के लिए भूतपर्वू सैनिकों के आवेदन आमंत्रित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर, 4 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक में बैंक गार्ड पद पर भर्ती के लिए वर्ग वार बीकानेर जिले के भूतपूर्व सैनिकों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कट ऑफ डेट (1 अक्टूबर 2021) से गत वर्षों में पंजीकरण या नवीनीकरण के अनुसार वरीयता एवं योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि वे भूतपूर्व सैनिक जो अपना रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण नियमित रूप से कराते रहे हैं तथा 1 अक्टूबर 2021 को जिनकी आयु 45 वर्ष से कम है। साथ ही बैंक गार्ड की भर्ती हेतु नियमानुसार निर्धारित अन्य सभी पात्रताएं पूरी करते हैं, उन पूर्व सैनिकों का बैंक गार्ड की सूची में चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड महामारी में दोनों लोकडाउन की अवधि समाप्त होने के 30 दिवस में रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण करवा लिया है, उन पूर्व सैनिकों को भी शिथिलिता देते हुए उनका नाम भी वरीयता में मानते हुए योग्यता अथवा पात्रतानुसार सूची में शामिल किया जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ आगामी 10 अक्टूबर से पहले सम्पर्क किया जा सकता है।


Share This News