Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर प्रेस क्लब के रविवार को हुए चुनाव में भवानी शंकर जोशी अध्यक्ष चुने गए है। इनके समक्ष नीरज जोशी प्रत्याशी रहे। महासचिव खुशाल सिंह ने धीरज जोशी को हराया। कोषाध्यक्ष सुमित व्यास चुने गए। इनके सामने नरेश मारू ने चुनाव लड़ा। अध्यक्ष पद के लिए भवानी जोशी और नीरज जोशी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। भवानी जोशी को 77 वोट मिले, जबकि नीरज जोशी को 52 वोट मिले।महासचिव पद कुशाल सिंह मेडतिया को 71 वोट मिले वही धीरज जोशी को 50 तथा अलंकार गोस्वामी को 9 वोट मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सुमित व्यास को 78 वोट तथा नरेश मारू को 55 वोट मिले।