Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर।आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निर्देशानुसार राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी युवा वाॅलियंटर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार, बीकानेर में रखा गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री महावीर प्रसाद ओझा ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाॅलियंटर्स को दी और यह भी प्रशिक्षिण दिया कि कैसे अंतिम छोर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुचाई जाये और कैसे पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाया जा सके इस संबंध में वाॅलिंटर्स के साथ सहज संवाद भी किया गया। कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्री छगनाराम मेघवाल द्वारा सभी वाॅलियंटर्स का उत्साहवर्धन किया तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सही तरीके से आमजन को नहीं होने के कारण कई पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है और वांलिटर्स के कार्य क्षेत्र से भी अवगत करवाया गया।समाज कल्याण विभाग कि ओर से सुश्री सोनिका ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं श्री रोहित कुमार मारू वरिष्ठ सहायक ने जन-आधार एवं जन्म-मृत्यु पंजीयन के बारें में विस्तार से बताया।