Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधायक निधि द्वारा स्वीकृत राशि से व्यास पार्क में एक नए हॉल का निर्माण होने जा रहा है जिसका भूमि पूजन किया गया। किकानी व्यास पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नारायण दास व्यास ने स्पत्नीक भूमि पूजन और पाइए का पूजन किया पूजन का कार्य चौथानी ओझा प. श्री अशोक ओझा ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन वास्तु पूजन नौ ग्रहों का पूजन आदि किए व्यास ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री गोपाल व्यास (काला महाराज) श्री बृजेश्वर व्यास श्री शिव कुमार व्यास श्री बल्लभ व्यास आदि गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया तथा यह बताया कि व्यास पार्क किकानी व्यास पंचायत की संपत्ति है जो सार्वजनिक घोषित की हुई है इस पर हॉल का निर्माण जनहित के लिए लाभदायक है अध्यक्ष ने बताया कि इस हॉल के निर्माण की राशि स्वीकृति के लिए संपूर्ण प्रयास गोपाल व्यास काला महाराज ने किया इस कार्यक्रम में नगर परिषद के JEN एवं ठेकेदार जेठाराम और ट्रस्ट के अधिकांश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे श्री गोपाल व्यास और बृजेश्वर व्यास ने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 20 लाख रुपए पहले ही स्वीकृत कर दिए हैं अब निर्माण के साथ 15 से 20 लाख रुपए और स्वीकृत करेंगे ताकि मल्टीपरपज हॉल बन सके ट्रस्ट के सचिव श्री शिव कुमार व्यास ने आए हुए सभी नागरिकों का आभार प्रकट किया।