Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में आज नयाशहर थाना के लखोटियों के चौक में एक मकान गिर गया। इससे अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस चौक में मूलचंद कुम्भार का मकान है जिसका आज ही निर्माण कार्य शुरु हुआ था इसी दौरान मकान पुराना होने के कारण नीचे आ गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई आया नहीं तो बड़ा हादसा घटित हो जाता। जो मकान गिरा है उसके पास ही एक ओर मकान है जो भी जर्जर हालत है जो कभी भी गिर सकता है।
शहर में जर्जर मकानों की है भरमार
अगर देखा जाये तो शहर में कई मकान तो ऐसे है जो तेज बरसात अगर एक दो घंटे आ जाये तो गिर सकते है लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं करता है बस एक बार चेतावनी देकर छोड देते है वहीं हादसे के शिकर बनते है।