Thar पोस्ट, बीकानेर। ब्राह्मण समाज का वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी राजस्थान प्रदेश के बीकानेर देहात जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण उपाध्याय देशनोक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की अनुशंसा, जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की स्वीकृति तथा राष्ट्रीय सचिव मय प्रदेश प्रभारी दीपक पारीक की सहमति से प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत द्वारा जिला बीकानेर देहात कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक संगठन महामंत्री, दो महामंत्री, पांच उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, पांच सचिव, एक मीडिया प्रभारी, एक प्रवक्ता, एक सांस्कृतिक प्रभारी सहित 14 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है। जिसमें देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा अर्जुनसर, जिला महामंत्री संगठन बिरजू उपाध्याय प्यारे मेघासर, दो जिला महामंत्री जगदीश खंडेलवाल कालु, कोजुराम सारस्वत राजेरां, पांच जिला उपाध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय नोखा, डाॅ दिलीप शर्मा बज्जू, जगदीश पारीक पुनरासर, डाॅ विरेन्द्र नारायण पुरोहित श्रीकोलायत, विमला उपाध्याय कोलासर, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव राज ओझईया सहजरासर, पांच जिला सचिव गौरीशंकर गौड़ 465 आरडी, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित तोलियासर, एडवोकेट अशोक सारस्वत खारड़ा, श्याम सुंदर पारीक नापासर, बजरंगलाल शर्मा नोखा , जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण उपाध्याय देशनोक, जिला प्रवक्ता प्रवक्ता मुकेश रंगा महाजन, जिला सांस्कृतिक प्रभारी श्रवण सारस्वत मोमासर सहित 14 कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास ओझा नोखा, ओमप्रकाश तिवाड़ी नोखा, बजरंगलाल पारीक नोखा, श्यामसुंदर पंचारिया श्रीकोलायत, जयकिशन उपाध्याय लाखुसर, ओम आजाद लूनकरनसर, दीनदयाल सारस्वत बींझासर , संपत जोशी बीकानेर, भंवरलाल सारस्वत बामनवाली, विकास पंचारिया बज्जू, शिव भगवान शर्मा दियातरा, राहुल पारीक महाजन, तथा ओमप्रकाश सारस्वत राजेरां का मनोनयन किया गया है। जिला देहात कार्यकारिणी का विस्तार किये जाने पर राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा कोलकाता, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सीए सुनील शर्मा मुंबई, राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक नोखा, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आसोपा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए नव दायित्वान सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई प्रेषित की।
कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
Thar पोस्ट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जसुस्सर गेट स्थित स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद जी पारीक की प्रतिमा स्थल से जवाहर पार्क तक पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमे अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता शामिल हुए।
पं. नेहरू की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित
Thar पोस्ट, बीकानेर, 14 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर रविवार को सरकारी कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ जहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को विशिष्ठ पहचान दिलाई। उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे। उनके आदर्श आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और बच्चों को गुब्बारे भेंट किए। संजय पुरोहित ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवल सिंह, जगदीश पुरोहित, महावीर स्वामी, सुशील मोदी, मोहम्मद गफ्फार, हितेश श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
शहीद रफीक खान को याद किया
Thar पोस्ट, बीकानेर। आज बीकानेर के लाडले वीर सपूत वीर चक्र प्राप्त शहीद रफीक खान समेजा की 50 वी बरसी पर स्थानीय आड़ू शाह पीर दरगाह पर शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रिटायर्ड आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल एंव अब्दुल मजीद खोखर, सलीम भाटी, इक़बाल समेजा रहे एंव सदारत हाजी मो. शरीफ समेजा ने की।
आयोजक एड मो. असलम एंव प्रवक्ता फिरोज भाटी ने बताया कि आज वीर शहीद को शहर के गणमान्य लोगों ने खिराजे अकीदत पेश करते हुवे शहीद की परिवार जन मोहतरमा रजिया समेजा को शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन कुँवर नियाज मुहम्मद पड़िहार ने किया।
मुख्य वक्ताओं ने एक स्वर में बीकानेर के जाये जन्मे वीर शहीद के नाम से नई बसने वाली आवासीय कॉलोनियों एंव एक मुख्य चौराहे का नाम शहीद के नाम से करवाये जाने आदि कई कार्यो हेतु उच्च स्तरीय प्रयास करने का निर्णय लिया।
इसके अलावा कार्यक्रम में सिराजुदीन पड़िहार, अब्दुल रशीद गौरी, पीर अमीन शाह, पूर्व पार्षद यशपाल सिंह पड़िहार, इदरीश जोईया, महमूद कुरेशी, कांग्रेस नेता जाकिर नागोरी, एन डी कादरी, फिरोज सम्मा, भीखाराम मेघवाल, रहमत अली, भानू खां भाटी, फारूक समेजा, एड. शमशाद अली, सोनू मेघवाल, एजाज समेजा, असगर भाटी सहित काफी शहर वासियों ने शहीद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजली दी।