Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य की समस्त नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर 2021 तक के बकाया जल प्रभार शुल्क की राशि 31 मार्च 2022 तक जमा करवाने पर ब्याज एवम शास्ति में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव दत्ता ने बताया कि जिले के जल उपभोक्ता बकाया राशि 31 मार्च तक जमा करवा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह छूट 3 वर्ष के बाद मिल रही है।

डॉ परमिंदर सिरोही अवकाश पर
डॉ गुंजन सोनी संभालेंगे कार्यभार
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ परमिंदर सिरोही 15 से 18 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान टी बी विभाग के विभागाध्यक्ष एवम् सीनियर प्रोफेसर डॉ गुंजन सोनी अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे तथा मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ आत्माराम यूनिट 6 में कार्य देखेंगे।