Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के सबसे भीड़ भाड़ वाले फड़बाज़ार में अब अतिक्रमण नहीं चलेगा। बीकानेर की यातायात की तस्वीर बदलने के साथ ही अब फड़बाज़ार का आपरेशन किया जा रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिये अब प्रशासन एक्टिव मोड पर है। एक दिन पहले ही वहां बाजार में सड़क बीच खड़े गाड़े व रेहड़ी वालों को व्यवस्थित खड़े होने की हिदायत देने के साथ साथ दुकान के आगे अतिक्रमण करने वालों के सामान हटाएं गये। इसमे आपसी समझाइश भी चली। इस दौरान कुछ गाड़ा संचालकों ने निगम आयुक्त से आपसी समन्वय से गाड़े व रेहड़ी लगाने की बात कही। जिस पर निगम आयुक्त नहीं माने और उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी में रहे कि बीकानेर के लिए बड़ी बीमारी बन चुकी बिगड़ैल यातायात व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन कोई भी समझौता करने के मूड में नहीं है। जानकारों के अनुसार जिला प्रशासन कोटगेट व सांखला रेलवे फाटक के स्थायी समाधान की दिशा में तेज़ी से काम कर रहा है।