Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर नगर निगम में सचिव हंसा मीणा का तबादला हो गया है। हंसा मीणा अब नगर पालिका राजलदेसर में अपनी सेवाएं देगी।स्वायत शासन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा मीणा सहित दो अन्य अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। निगम सचिव और महापौर के बीच हुई तकरार के बाद निगम सचिव हंसा मीणा आज दिनभर सुर्ख़ियों में रही। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अरुण प्रकाश शर्मा को कार्यवाहक निगम आयुक्त का चार्ज दिया गया है।
