Thar पोस्ट, न्यूज। युवा कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में गांधी पार्क से मेडिकल कॉलेज तक राइट टू हेल्थ बिल के समर्थन में सविनय निवेदन यात्रा निकाली गई । इस यात्रा के बाद मेडिकल कॉलेज के सामने धरने पर बैठे चिकित्सकों को एक मोमेंटो देकर उनसे विनम्रतापूर्वक निवेदन किया गया कि आप अपनी इस ज़िद को छोड़िये और काम पर आईये ये जो सरकार बिल लेकर आयी है ये आम जनता के हित में है और आप सब इस का समर्थन कीजिये आप की इस बिल को लेके कोई अगर संका है तो हमें बताइए हम आप की बात को सरकार तक पहुँचाने का काम करेंगे लेकिन आप इस ज़िद को छोड़ कर जल्दी से काम पर लोटिये ।कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग ने बताया की राइट टू हेल्थ बिल जनहित में है जो स्वास्थ्य के छेत्र में एक नयी क्रांति लेकर आएगा ।राइट टू हेल्थ बिल में छोटी मोटी ख़ामिया तो हो सकती है जिस को बैठ कर सही किया जा सकता है सरकार इस के लिए तैयार भी है ।डाक्टरस को सकारात्मक तोर पार वार्ता को आगे बढ़ाना चाहिए ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में चर्चा के बाद इस बिल को लेकर आये है।इस दौरान यात्रा में शशि शर्मा , सलीम भाटी , आदर्श शर्मा , हरिराम बाना , धनपत चायल ,नवनीत आचार्य , राजपाल कुल्हरी ,तोलाराम सियाग , श्रीकृष्ण गोदारा ,रामचंद्र भादु , सीताराम डूडी , शिवराज गोदारा , रामनारायण ज्यानी , जगदीश सारण,अरुण थोरी,, नीरू चौधरी , गिरधारी कूकना , परमोद बिश्नोई , सावरलाल भादु , राजेश गोदारा ,रामप्रताप सारण ,गणेश गोरछिया , अभिमन्यु , ओमप्रकाश मेघवाल आदि मौजूद थे  ।