Thar पोस्ट, बीकानेर- विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा आज रघुनाथसर कुआँ क्षेत्र के एम एम स्कूल के पास,मालियों का मोहल्ला,जाल घाटी,फरसोलाई पर तीन कट्टे चाइनीज मांझा एकत्रित कर जलाया गया । विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि हमारी अनदेखी /लापरवाहि का खामियाजा इस दो दिवसीय त्योहार में राह चलते राहगीर और सेकड़ो बेजुबान पशु पक्षियों को भोगना पडा है इस दो दिनों में अनेक पक्षियों को विफा के सचिव के सी ओझा,छोटूलाल चुरा और योगेश बिस्सा की टीम ने मांझे में उलझे हुवे तथा घायल अवस्था मे मांझा निकालकर घाव पर मलम लगाया गया है । आज जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास के नेतृत्व में योगेश बिस्सा,छोटूलाल चुरा,के सी ओझा,सुशील व्यास, किसन पवार बाल यूथ वासु,श्रीधर,सूरज,बटुक के सहयोग से श्रमशक्ति के माध्यम से एकत्रित कर जलाया गया । वार्ड 58 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने जिला प्रशासन से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कठौर कार्यवाही करने की मांग की है ।