Thar पोस्ट। बीकानेर के खाजूवाला दुष्कर्म हत्या प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने खाजूवाला थाने के तत्‍कालीन थानाप्रभारी अरविंद सिंह शेखावत को सस्‍पेंड कर दिया है। शेखावत का फोटो मुख्‍य आरोपी दिनेश बिश्‍नोई के साथ वायरल हुआ था। इस मामले में बर्खास्‍त पुलिसकर्मी मनोज और कार चालक राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन अन्‍य आरोपी ओमप्रकाश, कपिल और जस्‍सू को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा मामले में फरार चल रहे मुख्‍य आरोपी दिनेश बिश्‍नोई पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। इस कार्यवाही के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस घटना को लेकर खाजूवाला सहित छत्तरगढ़ और दंतौर कस्बा भी शुक्रवार को बंद रहा।