Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर इलाके में एक बार फिर बंद मकान में चोरों ने सेंधमारी करते हुए कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार चौपड़ा बाड़ी निवासी परिवादी भागीरथ पुत्र भंवरलाल ओझा ने गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वो परिवार सहित आसाम रहते है। तीन जून को उनके बंद मकान में कोई अज्ञात चोर ने कीमत सामान चोरी कर लिया।