ताजा खबरे
आसमान से बरसेंगे अंगारे, सुबह 11 से 4 बजे तक रहें सावधानमुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चाबीकानेर में पैदल चलने की परमिशन! AI का कमालपीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, वाटर कूलर, स्टूल नए उपकरण भेंटबीकानेर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 से 7 जून तकजलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव, इन इलाकों में रहेगा असरराजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी
IMG 20240220 WA0324 संभागीय आयुक्त ने सीएडी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कार्यालय में साफ सफाई नहीं मिलने पर जताई नाराजगीपत्रावलियों का समय पर निस्तारण के दिए निर्देश संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने मंगलवार को सिंचित क्षेत्र विकास विभाग कार्यालय ( सीएडी डिपार्टमेेंट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में साफ सफाई नहीं मिलने पर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही आगामी सोमवार तक पूरे कार्यालय की साफ सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पत्रावलियों का समय पर निस्तारण नहीं करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर करते हुए पत्रावलियों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

संभागीय आयुक्त ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि संभाग के सभी कार्यालयों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही पत्रावलियों और परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता में है। इसे पूरे बीकानेर संभाग में लागू किया जाएगा। श्रीमती सिंघवी ने कहा कि उनका कार्यालय आमजन के लिए खुला रहेगा। कोई भी अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकता है।


Share This News