Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में हत्या का सजायाब्ता एक बंदी खुली जेल से फरार हो गया है। वह जयपुर सैंट्रल जेल से पिछले महीने स्थानान्तरित होकर बीछवाल खुली जेल में लाया गया था। वह बंदी गुरूवार की दोपहर फरार हो गया। खुली जेल के प्रहरी गोरधनदास ने बताया सजायता बंदी वसीम पुत्र कलवा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर गुरूवार सुबह की हाजिरी के वक्त मौजूद था, जो शाम की हाजिरी में गैर मौजूद मिला और इधर उधर तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला। आगे कार्रवाई जारी ।