Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक वृद्धा ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाने के एएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि पूगल हाउस के पास रहने वाली 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रेमसिंह राजपूत ने शनिवार को घर में खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। घर के सदस्य कहीं गए हुए थे। वृद्धा पिछले काफी समय से तनाव में थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस संबंध में राजूसिंह पुत्र विमलसिंह चौहान की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।