Thar पोस्ट न्यूज। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अब अपराधियों पर भारी पड़ रही है। बदमाशों को पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है। बीकानेर शहर की जयनारायण थाना पुलिस की टीम ने राहगीर चलती महिलाओं के मोबाइल व चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है| थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि कमला कॉलोनी मोचियों की गली निवासी 25 वर्षीय सोनू पंवार, 23 वर्षीय विकास मेघवाल ओर कोरियो का मोहल्ला निवासी प्रेम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हाल ही में चेन स्नेचिंग की दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। जिसमे 16 मई को गीता देवी और 29 मई को जेएनवी कॉलोनी निवासी इन्द्रचंद सैनी की पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ले जाना शामिल है। इस संबंध में पीडि़तों ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों एवं साइबर टीम की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।