Thar पोस्ट। कोरोना ने बीकानेर में तांडव मचा दिया है। आज बुधवार को पहली ही सूची में 722 नए केस सामने आए हैं । इसी के साथ बीकानेर में एक्टिव केस की संख्या नौ हजार के करीब पहुंच गई है । एक बार फिर बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल में हर चौथा रोगी पॉजिटिव आ रहा है । पीबीएम अस्पताल के कोविड सेंटर , गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल और फोर्ट डिस्पेंसरी पर एक बार फिर पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकोलायत , लूणकरनसर , नोखा , श्रीडूंगरगढ़ में भी पॉजिटिव उछाल पर है।