





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नत्थूसर गेट से चूना भट्ठा वाला मुख्य मार्ग बेणीसर बारी की तरफ पिछले दो माह से नाले को खुला छोड़ रखा है जिसमें तकरीबन रोजाना पालतू और आवारा पशु असामयिक कालग्रास बन रहे है। मंगलवार शाम को गौवंश खुले नाले गिर गया। स्थानीय गोसेवा युवा टीम के अमित सेवग,सुमित सोलंकी,सुरेन्द्र चूरा,राम सा ंखी,आनंद शर्मा, नीलेश आचार्य ,मुकेश मारवाड़ी, अभिषेक व्यास,क मलेश भादाणी,विक्रम व्यास इत्यादि ने गौवंश को निकाला। बीकानेर में सीवरेज का कार्य चल रहा। जिससे शहर में हर तरफ के रास्ते खुदे हुए है और विशालकाय नाले खुले पड़े है




