Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। यूरोप भ्रमण पर जाने वाले पर्यटक वेनिस शहर अवश्य घूमने जाते है। वे खूबसूरत गलियों के बीच नाव में घूमने का लुत्फ उठाते हैं। कुछ ऐसा हो नज़ारा बीकानेर के परकोटे में भी बना हुआ है। यहां पर्यटन का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन नाले की समस्या के चलते पानी सड़कों पर रहता है। एक नज़र में यह वेनिस ही दिखता है। बीकानेर के रघुनाथसर कुआ क्षेत्र मे वार्ड 57,58 के बॉर्डर पर बेसिक कॉलेज के निकट पिछ्ले कई समय से आम रास्ते पर दोनो तरफ चल रहे मिनी नाले ओवर फ्लो के कारण गन्दा पानी आम रास्ते पर पसरा होने के कारण इस घनी आबादी के निवासियो के साथ इस आम रास्ते पर आवागमन करने वालो के लिये नासूर बना हुआ है । जहा एक ओर इस गंदे पानी के कारण निवासियों का घर से निकलना दुर्भर हो गया है साथ ही गन्दगी के कारण बदबू और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस समस्या से पुर्व मे भी निवासियो को रुबरु होना पडा है और लम्बे संघर्ष के बाद छुटकारा मिला। वर्तमान मे ज्वलंत समस्या मोह्ल्लेवासीयो के लिये नासूर बन गई है ।

Vanice