Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर उच्च न्यायालय के बैंच स्थापित की मांग को लेकर बार के दोनों गुट मुखर दिखे। दोनों गुटों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। 27 अगस्त 2009 की आम सभा में लिए गए निर्णय अनुसार प्रत्येक माह की 17 तारीख को प्रोटेस्ट डे मनाया जाता है और अवकाश होने पर अगले दिन विरोध स्वरूप न्यायालयों में पैरवी नहीं की जाती और जोधपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीकानेर के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाता है। इसी कड़ी में आज प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। बीकानेेर में वर्ष 1922 से 1995 तक बीकानेर हाईकोर्ट अस्तित्व में थी। जिसके बाद में एकीकृत राजस्थान के पश्चात हटा दिया गया। इस पर एडवोकेट की मांग है कि उच्च न्यायालय का विकेन्द्रीकरण होना चाहिए। विधि एवं न्यायमंत्री ने भी इस संबंध में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी एवं विधि आयोग की रिपोर्ट में भी आया था कि उच्च न्यायलयों का विकेन्द्रीकरण होना चाहिए।