Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के लूणकरणसर हाइवे पर कार पलटने से कार चालक की मौत हो गई । कालू निवासी सीताराम पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी कालू अपनी आई -20 कार लेकर कालू से लूनकरणसर आ रहा था । इस दौरान टोल प्लाजा के पास नील गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलटते हुए पास के खेत में जा गिरी । हादसे की सूचना टाईगर फ़ोर्स के तहसील अध्यक्ष राजू कायल को मिली । जिन्होंने टोल प्लाजा के जितुसिंह से सम्पर्क कर एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और कार में सवार दोनों घायलों को लूनकरणसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया ओर कार में सवार नारायण पुत्र केसराराम नाई निवासी कालू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी । हादसे की सूचना के बाद कालू पुलिस सीएचसी पहुंची ओर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Thar पोस्ट। कार्यालय आयुक्त उद्योग वाणिज्य जयपुर से जारी सूचना के आधार पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना 2019 के अनतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 23.04.2022 निर्धारित की गई थी जिसे निर्देशानुसार दिनांक 15.07.2022 तक बढा दिया गया है। 15.07.2022 के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा अपनी सदस्य इकाइयों को ई मेल द्वारा इस योजना हेतु अधिकाधिक आवेदन हेतु सूचित भी किया गया है।**

ऊर्जा मंत्री सोमवार को बज्जू व मंगलवार को कोलायत में जनसुनवाई करेंगे

Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सोमवार को बज्जू और मंगलवार को कोलायत मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।ऊर्जा मंत्री सोमवार को बज्जू पंचायत समिति में दोपहर 1:00 बजे और मंगलवार को कोलायत पंचायत समिति में दोपहर 1:00 बजे कोलायत में जन सुनवाई करेंगे।

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 21 से 23 जून तक
Thar पोस्ट। संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 21 से 23 जून तक डागा पैलेस में आयोजित किया जाएगा।
शिविर का उद्घाटन सत्र 21 जून को प्रातः 10.30 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला होंगे। अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी करेंगे। दूसरे दिन 22 जून को सायं 7.15 बजे गांधी पार्क में होने वाली सवधर्म प्रार्थना सभा के मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी होंगे।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से आम आदमी को अवगत कराने और उनके विचारों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन समारोह 23 जून को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल होंगे तथा अध्यक्षता मुख्यमंत्री के सलाहकार निरंजन आर्य करेंगे।
ये होंगे मुख्य वक्ता
महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ गवर्नेंस एंड सोशल साइंस जयपुर के निदेशक डॉ बी एम शर्मा, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम थानवी, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व सिंडिकेट सदस्य प्रो. सतीश राय विशिष्ट वक्ता होंगे।
प्रशिक्षण शिविर में आयोजित होंगी ये गतिविधियां
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रातः 5 बजे से रात 8:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का प्रारंभ प्रातः जागरण से होगा जिसके बाद प्रार्थना सभा, योग आयोजित होंगे। प्रातः 6 बजे से श्रमदान के लिए टीमें रवाना होंगी। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर इन दलों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। श्रमदान क्रमशः लक्ष्मी नाथ मंदिर, तुलसी समाधि स्थल व गांधी चौक गंगाशहर में किया जाएगा। सायं 7:15 से 8:30 बजे तक सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर का नागौर में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर

Thar पोस्ट। मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने मिशन रोशनी नशा मुक्ति महाअभियान का प्रारंभ बीकानेर स्थापना दिवस से किया था जिसके तहत बीकानेर के अंदर नशा मुक्ति निशुल्क शिविर लगाने के बाद नागौर के महादेव हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन नागौर के एमएलए एवं भाजपा अध्यक्ष श्री मोहनलाल चौधरी एवं राजस्थान प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ माधव सिंह के द्वारा किया गया शिविर में महादेव हॉस्पिटल के संचालक डॉ हापू राम चौधरी ने आए हुए अतिथियों का शानदार आतिथ्य सत्कार किया वही डॉक्टर माधव सिंह ने चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के द्वारा चलाए गए मिशन रोशनी की सराहना की एवं उन्होंने बताया आज के वर्तमान युग में नशा एक अभिशाप बन गया है माननीय प्रधानमंत्री की इच्छा है कि हमारा देश नशा मुक्त बने इसके लिए जो बीकानेर भाजपा कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है वही नागौर के विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष श्री मोहनलाल चौधरी ने बताया आज के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसके कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा चलाया गया मिशन रोशनी वास्तव में भटके हुए युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं । हापुराम चौधरी महादेव हॉस्पिटल के संचालक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया एवं भविष्य में इसी प्रकार के निशुल्क कैंप आयोजित कर आमजन को राहत दिलाने का विश्वास दिलाया है। कैंप में मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने लगभग 60 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया एवं नशा मुक्ति के लिए काउंसलिंग की।
इस अवसर पर डॉक्टर सिद्धार्थ के साथ राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता इमरान उस्ता नीतू आचार्य अरविंद जी शेखावत,माया सोनी, रीना पवार , निशा पांडे, मोनिका पांडे देवेंद्र उपाध्याय, प्रिया राजवी सहीत बीकानेर से 13 चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता अपने निजी वाहन से नागौर जाकर इस विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर को सफल बनाया। नागौर जिले में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर में भाग लिया।