Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज रात करीब सवा नौ बजे बीकाणा चौपाटी के पास यातायात पुलिस व एक परिवार से पार्किंग के नाम पर तनातनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस बीच लोगों ने समझाइश कर मामला शांत किया। पुलिस का कहना था कि पार्किंग का स्थान तय है वहीं आप वाहन खड़ा करें। इस बीच बाइक पर बच्चो के साथ पहुंची पति व पत्नी का कहना था कि पहले से वाहन यहाँ खड़े है नियम सभी के लिए समान हो। दोनों पक्षो में तू तू मैं मैं होने लगी। इस दौरान पुलिस का कहना था कि सभी के लिए नियम समान है। लेकिन एक दो बाइक खड़ी होने के बाद कई वाहन खड़े हो गए। जिन्हें हटाया जा रहा है। कुछ ही देर में यातायात पुलिस की विशेष गाड़ियां पहुच गई और बाइक गाड़ियों को हटाने की कार्रवाई की गई। जानकारी में रहे कि पिछले दिनों संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने निर्देश देकर पार्किंग के लिए यहां स्थान तय किये थे, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग नियम के विपरीत अपने वाहन गलत दिशा में खड़े कर रहे हैं इससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है।