Thar पोस्ट। मोहता चौक मे बीकाजी ग्रुप के निदेशक शिवरतनजी अग्रवाल फन्ना बाबू ने होली के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया सांस्कृतिक पाटा पर श्री सुनिता मोहता पुत्री श्री बजरंग लाल जी मोहता जिनके नेत्रदृष्टि नहीं होने के बावजूद पूरे राजस्थान मे अव्वल नंबर से पास हुई थी जिनका सम्मान फन्ना बाबू द्वारा किया गया।रमेश अग्रवाल, राजेंद्र डीडवानिया मोहता चौक की तरफ से घनश्याम लखाणी बबला महाराज राजू जोशी सेन सा जोशी गोवर्धन व्यास व मोहता चौक के गणमान्य लोगो द्वारा फन्ना बाबू का सम्मान व स्वागत किया गया फन्ना बाबू ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी फन्ना बाबू ने कहा होली को अब महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में बीकानेर की होली का असर परकोटे में स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है हालांकि परकोटे के बाहर अभी भी होली का असर देखने को नहीं मिल रहा है किंतु शहरी परकोटे में हंसी ठिठोली के साथ परंपरागत रूप से होने वाली रमतों से इन दिनों चौक सरोवर नजर आ रहे है होली के त्यौहार को सुख शांति से मनाएं हंसी खुशी से इन्ही शुभकामनाएं दी।