Thar पोस्ट। राजस्थान में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। प्रदेश के भीलवाड़ा में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाई गई है। इस रोटी को बनाने के लिए गूंधे गए आटे और फिर रोटी को बेलने में करीब दो घंटे का समय लगा। वहीं, 207 किलो की इस रोटी को सेकने में चार से पांच घंटे का समय लगा। दुनिया की इस सबसे बड़ी रोटी को बनाने के लिए पिछले दो से तैयारी चल रही थी?207 किलो वजन की इस रोटी को भीलवाड़ा शहर के हरिसेवा धाम में बनाया गया। महामंडलेश्वर संत हंसराम के सानिध्य में बनाई गई इस रोटी को बनाने की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई थी। 22 लोगों ने मिलकर इसका आटा गूंथा था। इसके बाद रोटी बेलने और फिर सेकने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद शाम को ये  रोटी बनकर तैयार हुई। इस रोटी को तबे पर ही बेला गया और बिना पलटे एक बार में ही सेंका गया था। इसे बनाने में : 207 किलो की रोटी बनाने के लिए 120 किलो आटा, 10 किलो मैदा, 10 किलो घी और 67 लीटर पानी को मिलाकर गूंधा गया। 22 लोगों ने मिलकर आटा गूंधा। इसके बाद इस आटे को तबे पर डाल दिया गया। तबे पर 11.25 x 11.25 फीट के गोल आकार में रोटी को बेलकर तैयार किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे लगे। इसके वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोटी को सेंकने की प्रक्रिया शुरू की गई। विश्व की सबसे बड़ी इस रोटी को राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के हलवाइयों ने तैयार किया है। इस रोटी को बनाने में चार से पांच घंटे लगे। इसे बिना पलटे एक तरफ से ही सेंका गया। एक हजार से ज्यादा लोग इस खास रोटी के प्रसाद को ग्रहण करेंगे। इस रोटी को सबसे बड़ी रोटी माना गया है।