Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के दाऊजी रोड स्थित रौनक ट्रेडर्स के यहां चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। चोरी की यह वारदात बीतीरात को करीब डेढ़ से चार बजे के बीच होना बताया जा रहा है। नथमल सोनी की यह दुकान है। मालिक ने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मालिक के अनुसार चोर यहां से करीब दस लाख रुपए के सोना-चांदी ले गए। वअस्सी हजार नकदी भी चोरी होना बताया जा गया है। मालिक के अनुसार 127 ग्राम सोना, 2.50 किलो चांदी, चांदी के 70 सिक्के, जिसमें एक सिक्के की कीमत 700 रुपए बताई गई है। इसके अलावा 80 हजार रुपए भी चोर चोरी कर ले गए। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। बीकानेर में चोरी, चैन स्नाचिंग, छीना झपटी सहित कई वारदातें हो चुकी है।