ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 अहमदाबाद विमान इसलिए हुआ क्रैश! हादसे की वजह का पता चला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विमान हादसे की जांच के दौरान आई रिपोर्ट ने सभी को हैरत में डाल दिया है। अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए Air India के विमान बोइंग ड्रीमलाइनर B-787-8 के बारे में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो( AAIB ) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण विमान के दोनों इंजनों में फ्यूल की सप्लाई बंद होना बताया है।

विस्तृत जांच, विश्लेषण और साक्ष्य संग्रह अभी भी जारी हैं। इसलिए अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। एक बयान में एअर इंडिया ने कहा, ‘हम सभी संबंधित पक्षों, जिनमें रेगुलेटर्स भी शामिल हैं, के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम AAIB और अन्य एजेंसियों के साथ जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।’ विमानन कंपनी ने दुर्घटना पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता भी दोहराई है।

एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान संख्या बी-787-8 ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी और कुछ सैकण्ड बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में से 241 लोगों की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर 19 लोगों की जान चली गई। कुल 260 लोगों की इस हादसे में जान गई। सिर्फ एक ही व्यक्ति जिंदा बचा था। इनमें राजस्थान के भी 12 लोग शामिल थे।


Share This News