Thar पोस्ट न्यूज। देश के दिग्गज नेता समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव अपने रुटीन चेकअप के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आज शनिवार को उनके पुत्र अखिलेश यादव उनसे मुलाकात करने अस्पताल जा सकते हैं।