ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251211 205024 कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक की समस्या को लेकर आई खबर, विधायक व्यास ने किया निरीक्षण, कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या कोटगेट सांखला फाटक को लेकर आज विधायक जेठानंद व्यास ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि इस समस्या का अविलंब समाधान हो। इसके मद्देनजर इसमें किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए। विधायक ने कहा कि एक माह में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी, जलदाय, बीकेसीएल, नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटगेट रेलवे फाटक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। ऐसे में इसमें गति लाई जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रगति जानी। अंडर ब्रिज और अंडर पास बनाने के स्थान पर आने वाले विद्युत पोल, पेयजल पाइप लाइनें शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए। नाले अथवा सीवरेज से जुड़े स्थानांतरण कार्य भी प्राथमिकता से करने को कहा।

जेठानंद व्यास ने कहा कि रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य प्रारम्भ करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्होंने गत दिनों उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता से भी मुलाकात की थी। गुप्ता ने भी सभी अधिकारियों को रेलवे फाटकों से जुड़े कार्य में गति लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी सरकार की मंशा समझे और गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें।


Share This News