Thar पोस्ट। राजधानी जयपुर में बुलेट पर सवार होकर रोमांस करने वाले प्रेमी जोड़े पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बुलेट पर सवार युवक का पांच हजार रुपये का चालान काटने के साथ ही उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा युवक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और हेलमेट नहीं पहनने को लेकर भी कार्रवाई की गई है। सात मार्च को जयपुर में बुलेट पर सवार प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हुआ था। बुलेट बाइक के नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस दौरान सामने आया है कि बुलेट सांगानेर के रामचंद्रपुरा के रहने वाले हनुमान सहाय के नाम है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम हनुमान सहाय के घर पहुंची। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट को को जब्त कर लिया। साथ ही शराब पीकर और बिना हेलमेट स्टंट करने के तहत भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 15 दिन बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा