ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20251229 092417 देर रात पब्लिक पार्क में लाठी भाटा जंग, नशेड़ियों का अड्डा बना बीकानेर का मुख्य पार्क ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में देर रात पब्लिक पार्क परिसर में दो पक्षों में लाठी भाटा जंग से लोग सहम गए।
पब्लिक पार्क में ही पुलिस अधीक्षक का आवास भी है। लेकिन पार्क में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नही है। नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। अवैध कार्य होते है। इसकी शिकायत अनेक बार पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के साथ हुई प्रेस वार्ता में कई भी थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही हुई। पार्क में देर रात हुई घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है। खबरों के मुताबिक पब्लिक पार्क में अवैध रूप से निवास करने वाले लोगों के बीच विवाद हुआ। इसमे लाठियों व पत्थरों का भी इस्तेमाल हुआ। कई घायल भी हुए। सवाल यह है कि बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने इंग्लैण्ड के विक्टोरिया गार्डन की तर्ज पर 1912 से 1916 के बीच इसका निर्माण करवाया था। क्या इसे नशेड़ियों व अवैध तरीके से लोगो के रहने के लिए इसे बनवाया गया? जूनागढ़ फुटपाथ पर भी ये ही हालात है। जबकि असहाय लोगो के लिए रेन बसेरे बने हुए है। इन्हें वहाँ क्यों नही शिफ्ट किया जाता ?


Share This News