ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220805 172930 3 भारत सहित विश्व में विमान सेवाएं बाधित, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत सहित विश्व के सभी देशों में विमान सेवाएं बाधित हुई है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने की वजह से भारत समेत विश्वभर में विमान सेवाओं पर असर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दुनिया भर के एयरलाइंस के सर्वर में आने के  कारण कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाओं पर असर पड़ा है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, सिडनी और पर्थ एयरपोर्ट पर भी यात्री चेक-इन नहीं कर पा रहे हैं। फ्लाइटरडार24 ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन में विमान खड़े हैं। सिडनी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक तकनीकी खराबी ने कुछ एयरलाइन संचालन और टर्मिनल सेवाओं को प्रभावित किया है।

यहां से मिली जानकारी

घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने भी कहा है कि चूंकि हमारे सिस्टम Microsoft Azure के साथ चल रही समस्या से प्रभावित हैं, इसलिए हमें कॉन्टैक्स सेृंटर पर बहुत अधिक संख्या में कॉन्टैक्ट का सामना करना पड़ रहा है। कृपया हमसे तभी संपर्क करें जब आपकी यात्रा 24 घंटे के भीतर हो।


Share This News