Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में लाखों रु की धोखधड़ी दर्ज हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शेयर मार्केट मे लाभ का झांसा देकर लाखों रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है।जेएनवीसी पुलिस के अनुसार राणीसर बास निवासी रितिक पुत्र राजकुमार गहलोत की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया है रामपुरिया हवेली क्षेत्र निवासी इन्द्रजीत पुत्र नेमीचंद पंवार ने शेयर मार्केट मे उसको अच्छा मुनाफा अर्जित करवाने का झांसा देकर मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित फेडरल बैंक शाखा में उसके साथ जाकर खाता खुलवा लिया व चैक बुक , एटीएम ले लिया और कहा की चैको पर हस्ताक्षर कर दो तुम्हारा डिमेट उकाउंट खुलवा दूंगा । 4-5 माह बाद खाता चैक किया तो पता चला कि उसे बिना बताये फर्जी तरीके से 3,43009 रुपये खाता से निकाल लिये । पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।