Thar पोस्ट। 1 मार्च का दिन आपके जीवन मे कुछ बदलाव लेकर आ रहा है। आपकी जेब और जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव है। आपको इस महीने की पहली तारीख से ही एलपीजी की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आपको रेलवे का एक नया टाइम टेबल भी देखने को मिल सकता है।मार्च में होने वाले इन कुछ बड़े बदलावों के बारे में एक नज़र। पहली तारीख को गैस कंपनियां अपनी नई कीमतें जारी करती हैं। इंडेन जैसी कंपनियां महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की नई कीमतों की घोषणा करती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 मार्च को भी गैस की कीमतों में कुछ बदलाव किया जाए। बता दें कि बजट के दिन यानि 1 फरवरी को गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि इससे पहले 1 जनवरी को साल के पहले दिन कमर्शियल गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था। मौजूदा समय में 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में 1068.50 रुपये है।
नहीं निकलेगा 2000 रुपये का नोट
यदि आप भी एटीएम से निकलने वाले 2000 के मोटे नोट को तुड़वाने के लिए परेशान दिखते हैं तो आपके लिए मार्च का महीना राहत भरा हो सकता है। देश के प्रमुख सरकार बैंक इंडियन बैंक ने एक नया फैसला लिया है जो 1 मार्च से लागू होगा। इसके तहत इंडियन बैंक के एटीएम से ग्राहकों को 2,000 रुपये का नोट नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को बैंक की ब्रांच में जाना होगा। बैंक ने अपने इस निर्णय के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि ग्राहक एटीएम से 2,000 का नोट निकालने के बाद ब्रांच में आकर उसका फुटकर लेते हैं। इसे रोकने के लिए ये फैसला लिया है।बैंक मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई कार्य लंबे समय से टालते आ रहे हैं, तो उसे तुरंत निपटा कर लें। होली के त्योहार पर लोगों की भीड़ को देखते हुए मार्च में रेलवे कई नई स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी देगा। भारतीय रेलवे ने एक मार्च से कई स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का ऐलान किया है। इससे महानगरों में काम वाले लोगों अपने घर जाने में काफी सुविधा होगी। बता दें, रेलवे ने विभिन्न रूटों स्पेशल ट्रेनें पर चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई समेत कई रूटों के बीच चलेंगी। इसमें कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन एक मार्च 2023 से होगा।
सोशल मीडिया से जुड़े नियम :
मार्च के महीने में सोशल मीडिया यूज करने वालों के लिए भी काफी अहम बदलाव हो सकते हैं। हाल ही में भारत सरकार ने आईटी नियमों में बदलाव किया है। ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अब भारत के नए नियमों का पालन करना होगा। आईटी नियमों में ये बदलाव धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर लागू होंगे। ऐसे यूजर्स को जुर्माने के अलावा अन्य कार्रवाइयां झेलनी पड़ सकती हैं। ये नियम भी 1 मार्च से लागू हो सकते हैं।