Thar पोस्ट। देश मे बदलाव तेजी से हो रहे है। प्रति माह नया नियम या नई स्कीम आदि आते है। जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है और अगस्त की शुरुआत हो रही है। दो दिन का समय शेष रह गया है। इसके बाद 1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव जेब पर असर डालेंगे। नए बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज तक शामिल हैं। एक नज़र

LPG गैस के दाम
जानकारी के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनिया प्रति माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं. जानकारी में रहे कि बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है. जुलाई महीने की पहली तारीख को भी Commercial सिलैंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 30 रुपये कम की गई थी. ऐसे में इस बार लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है।


देशभर में इसके अलावा महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.

प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी 1 अगस्त की तारीख बदलाव लेकर आ रही है. एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए के भुगतान (Rent Payment) थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा और प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये तय की गई है. फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, हालांकि, 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा.

गूगल Map के चार्ज
गूगल मैप (Google Map) भी 1 अगस्त 2024 से भारत में अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है. जो पहली तारीख से पूरे देश में लागू होने जा रहा है.दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने अपनी गूगल मैप सर्विस पर भारत में लिए जाने वाले चार्जेस को 70 फीसदी तक कम करने का ऐलान किया है. इसके अलावा अब Google अपनी मैप सर्विस का पेमेंट डॉलर की जगह भारतीय रुपये लगेंगे।

इन बदलावों के अलावा अगस्त महीने में अगर बैंक से जुड़ा कोई काम हो, तो घर से निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालकर ही निकलें. पूरे माह 13 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे विभिन्न अवसरों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार को पड़ने वाला साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है।