Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। बीकानेर में सीवरेज प्रणाली हेतु अमृत 2.0 में बीकानेर नगर निगम को 284.45 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित इसके लिए प्रयासरत थी। इसके लिए अब जारी हुई प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति। राजस्थान में सबसे अधिक राशि का प्रोजेक्ट हुआ मंजूर।अमृत 1.0 प्रोजेक्ट में बचे इलाकों में होगा कार्य।