Thar पोस्ट। बीकानेर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।आईजी ओमप्रकाश पासवान के निर्देशों के बाद आज हिस्ट्रीशीटर दीपक अरोड़ा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला दिया गया। सीओ सिटी पवन भदौरिया ने बताया कि अरोड़ा की बिल्डिंग का छज्जा गिराया गया है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आज अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। यह कार्रवाई एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन यूआईटी व पुलिस टीमों ने मिलकर की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीकानेर जिले के करीब 10 से अधिक बदमाशों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मूड पुलिस ने बना दिया है। जानकारी में रहे कि राजस्थान पुलिस ने समाज व सिस्टम की नाक में दम करने वाले‌ अपराधियों को ठंडा करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत दो तरीके काम किया जाएगा। पहला, जिन तस्करों, सटोरियों, माफियाओ व अन्य अपराधियों ने गलत काम से संपत्ति बनाई है, उनकी इमारतें ध्वस्त की जाएगी। दूसरा, ऐसे अपराधियों की संपत्ति ईडी से अटैच करवाने हेतु भी कार्यवाही की जा सकती है।