Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में फर्जी लोन करवाने के मामला सामने आने के बात पुलिस की तत्परता से 70 लाख रुपये फ्रीज करवाये गए है। सिस्टम हैक करके लाखों रूपए का फर्जी लोन करवाने के मामले में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए वापस दिलाए है। 10 अक्टूबर को साइबर सैल में मनिपुरम फाईनेंस बैंक आदर्श कॉलोनी रानी बाजार के मैनेजर विष्णु सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात फ्रोड़स्टर ने सिस्टम हैक करके 72 लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी की। जिस पर साईबर टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और चार सस्पेक्टेड अकाउंड को फ्रीज करवाया। पुलिस द्वारा 70 लाख रूपए तुरंत होल्ड करवा दिए गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर को मामला दर्ज कर टीम का गठन किया। जिस पर टीम ने नकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करवाते हुए 70 लाख रूपए फ्रीज करवाए गए। शेष राशि के बारे में कार्रवाई जारी है।