Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पुलिस ने फिर एक जने को अवैध पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नयाशहर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह कार्रवाई बीकानेर स्पेशल डीएसटी टीम ने की है।किसी पर हमला होने के अंदेशा ने तुरंत प्रभाव से सूचना मिलने के साथ ही रामपुरा बस्ती निवासी विशाल बारासा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक मैग्जीन और दो कारतूस जब्त किए गए। अवैध पिस्टल कहां से खरीदी गई इसका पता लगाया जा रहा है। बीकानेर पुलिस द्वारा इन दिनों अवैध हथियार व नशा को लेकर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।