Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में दो कारों की जोरदार भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। इसकी मिली जानकारी के अनुसार नूरसर व जालवाली के पास हुए नहर विभाग की गाड़ी और न्यायाधीश की गाड़ी में टक्कर हो गई है। जिसमें अनूपगढ़ में एडीजे सरोज चौधरी की मौत हो गई है। जबकि उनके कोर्ट का बाबू व नहर विभाग के अभियंता के चोटे आई है। इसके अलावा एक ड्राइवर भी घायल हुआ है। घायलों को पीबीएम अस्पताल के लिये रवाना किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जामसर थानाधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंंचे और तुरंत घायलों को पीबीएम भेजा।