Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन एक बार फिर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। भुट्टा चौराहे के पाश आए दिन लगने वाले जाम को लेकर होगी कार्रवाई। यहां मिठाई व सब्जी की दुकानों के पास लगने वाली भीड़ और इससे आमजन को होने वाली परेशानी को दूर कर इस चौराहे को किया जाएगा विकसित। इसके अलावा फड़ बाजार में गाड़े ठेले वालों का होगा पुनर्वास। इसके लिए नई योजना को दिया जा रहा है मूर्तरूप।