Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भा.जी.बीमा निगम मण्डल स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल – टेनिस प्रतियोगिता 20 मई,2023 को इंडोर हॉल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम,बीकानेर में आयोजित की गई । जिसका उद्घाटन व.म.प्र. श्री के. एन. व्यास ने किया । बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में श्री वरुण शर्मा (वि.अ.) शाखा कार्या.सुजानगढ़ प्रथम स्थान, श्री गोवर्धन खिलेरी(उ. श्रे. स.) शाखा कार्या.नोखा द्वितीय स्थान एवं श्री महेश सांखला (स.प्र.अ.) शाखा कार्या.सरदारशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और महिला वर्ग में ज्योति मनोचा (सहायक) शाखा कार्या. सूरतगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
टेबल – टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में श्री रामसिंह सेंगर (उ.श्रे.स.) मं.कार्या.बीकानेर ने प्रथम तथा महिला वर्ग में त्रिशा वर्मा (सहायक) शाखा कार्या. सूरतगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंत मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक श्रीमान के.एन. व्यास द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया । श्रीमान व्यास साहब द्वारा खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को धन्यवाद प्रदान किया गया ।