Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। जयपुर में विधायक दल की बैठक में घोषणा। दिया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा बने डिप्टी सीएमनए मुख्यमंत्री सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं. पहली बार विधायक बने हैं. बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं. 56 साल के हैं. 48 हजार वोटों से जीतकर आए हैं।
भजन लाल शर्मा राजस्थान विधान सभा के सदस्य के रूप में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं । चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रहे । 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद , उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक (विधान सभा के सदस्य) के रूप में चुना गया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया।