ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260411 155515 scaled जिला कलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, नहरबंदी की तैयारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गर्मी के मौसम और नहरबंदी के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने शनिवार को बीछवाल स्थित जलदाय विभाग के रिजर्वायर का निरीक्षण किया तथा पेयजल वितरण व्यवस्था के बारे में जाना। जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी और गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग अतिरिक्त सतर्कता रखे। शहरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारु हो तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे और कार्मिक संवेदनशीलता से कार्य करें और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग के कंटीजेंसी प्लान के बारे में जाना और इसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी, इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग से समन्वय बनाए रखें तथा पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था से समय-समय पर आमजन को सूचित करें। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान झील पूर्ण क्षमता के साथ भरी हुई थी। जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी से पूर्व तक झील को पूर्ण रूप से भरा रखा जाए, जिससे नहरबंदी के दौरान उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक परिवार तक आवश्यक जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद सिंगारिया, अधिशासी अभियंता श्री नितेश सागर व सहायक अभियंता श्री चंद्र मोहन इस दौरान मौजूद रहे।


Share This News