Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र श्री जुबिली नागरी भण्डार, बीकानेर के 116वें स्थापना दिवस एवं वसंतोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय समारोह का आयोजन आज दिनांक 23 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जाएगा।श्री जुबिली नागरी भण्डार बीकानेर के मंत्री डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आग़ाज़ आज दिनांक 23 जनवरी 2023 सोमवार राजमाता सुदर्शन कला दीर्घा में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी के साथ होगा। शायर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अबरार पंवार करेंगे। चित्र प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सोलंकी भोज होंगे।दूसरे दिन 24 जनवरी 2023 मंगलवार को शाम 5:00 बजे नागरी भण्डार प्रांगण में विशाल कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के यशस्वी कवि एवं शायरों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जाएगी। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी, वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा, वरिष्ठ शायर ज़ाकिर अदीब एवं आकाशवाणी जयपुर की उद्घोषिका व शायरा हसीन बानो होंगी। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के संयोजक शायर इरशाद अज़ीज़ और क़ासिम बीकानेरी होंगे।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 जनवरी 2023 बुधवार को शाम 4:00 बजे मंदिर प्रांगण में संगीत संध्या का आयोजन होगा। जिसके संयोजक राजाराम स्वर्णकार होंगे **
Thar पोस्ट। लॉ अवेयरनेस सोसाइटी बीकानेर की जिला कार्यकारिणी गठित। लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवनेश व्यास ने सोसाइटी के कोर कमेटी मेंबर्स की सहमति से कमल जोशी को जिला अध्यक्ष, ऋषि पुरोहित को जिला सचिव और कुशाल सोनी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। सोसाइटी आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। सोसाइटी के द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की सराहना राजस्थान के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार और भारत सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर्स, प्रशासनिक अधिकारी आदि भी कर चुके है। सोसाइटी की वेबसाइट भी है जिसपर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम जैसे कि मूट कोर्ट, इंटर्नशिप, सेमिनार, वर्कशॉप आदि की जानकारी उपलब्ध करवा रही है जो कि लॉ स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही मददग़ार साबित हो रही है।
