1. Thar पोस्ट बीकानेर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोरोना वैक्सिनेशन का 100 करोड़ का लक्ष्य पूर्ण होने पर बजरंग धोरा विकास समिति द्वारा बीकानेर की मुक्ता प्रसाद डिस्पेंसरी के अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स(मेडिकल टीम) का सम्मान किया गया। विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने इस विशाल लक्ष्य को पूर्ण करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है और कोरोना काल में भी पूर्ण निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया है । पार्षद माणक लाल कुमावत ने बताया कि डिस्पेंसरी की टीम कोरोना काल में और टीकाकरण के समय क्षेत्र वासियों के लिए सदैव तत्पर रही है। विकास समिति के आशीष दाधीच द्वारा डॉक्टर सत्य प्रकाश खत्री, सावित्री चौहान, संतोष ढिंढारिया, बबीता शर्मा, राजेश गौड़, रब नवाज, कौशल खत्री, कैलाश मारू, मघा गहलोत, गोविंद किराडू और राजकुमार खडगावत का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में विकास समिति के आशीष दाधीच के साथ भाजपा के पार्षद माणक लाल कुमावत, गोलू जोशी,प्रकाश,नारायण दास भी उपस्थिति रहे ।

पुलिस लाइन और केंद्रीय विद्यालय में हुई एंटी लार्वल गतिविधियां
बीकानेर, 22 अक्टूबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार संचालित ‘डेंगू मुक्त बीकाणा’अभियान के तहत शुक्रवार को भी एंटी लार्वल गतिविधियां जारी रहीं तथा आमजन को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने पुलिस लाइन तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में एंटी लार्वल गतिविधियों के माध्यम से समझाइश की तथा कूलर व परिंडों के पानी को खाली करवाया गया। वहीं ठहरे हुए पानी में काला तेल डाला गया। डॉ. वर्मा ने लार्वा, प्यूपा तथा मच्छर बनने की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि जागरुकता से डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सकता है। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में जागरूकता अभियान संचालित होगा।
*घर-घर पहुंची टीमें*
डेंगू के विरुद्ध वार्ड स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के उद्देश्य से गठित टीमों ने शुक्रवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर संपर्क किया तथा पेंपलेट वितरण और दीवारों पर पोस्टर चस्पा करते हुए आमजन को जागरूक किया। जागरूकता अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अध्यापकों, स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग विद्यार्थियों तथा स्वच्छता कर्मियों सहित वार्ड स्तरीय टीमों के सदस्यों द्वारा जागरूकता का यह अभियान 26 अक्टूबर तक सतत रूप से चलाया जाएगा।
Thar पोस्ट। धनेश्वर मंदिर में चल रहे भागवत कथा के अंतिम दिन मैं कथावाचक श्री श्री कृपा व्यास ने अनेक प्रसंगों की व्याख्या करते हुए भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों के लिए क्या कर सकते हैं के बारे में बताया। श्री कृपा व्यास ने बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण के मित्र सुदामा उनके महल की और आए और श्री कृष्ण दौड़ते हुए अपने दोस्त को लेकर आए और अपने और आंसुओं से दोस्त के पैरों को धोया आंगन में अपने ही सिंहासन पर बिठाया इससे रुस्तम की सचित्र झांकी का भी चित्रण किया गया ।स्नेहा से सभी का आभार व्यक्त किया व मुख्य यजमान श्री दिनेश आचार्य श्रीमती मीना आचार्य को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया तथा सीधा में कार्य करने के लिए जोक प्रयत्न किया गया और इन के माध्यम से कितने लोगों ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया सर्वप्रथम श्रीमती मीना आचार्य ने संस्कार व शुभ टीवी के माध्यम से देश-विदेश के 126 देशों में सीधा लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था इसके लिए चैनल को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रीमती मीना आचार्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया अभिषेक आचार्य श्रीमती चंद्रकांता व्यास राम जी व्यास प्रमिला रंगा प्रकाश कुमार आचार्य मंजू आचार्य राजकुमार आचार्य ममता आचार्य नन्नू सोनू नंदिनी डोली यशस्वी ज्योति अपूर्वा निशा विवेक आदित्य अमित व्यास बाबू रंगा सरस्वती आचार्य आजाद आचार्य का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जिन्होंने 7 दिन तक कथा को सुना और इन्होंने जो हो सका अपने द्वारा सहयोग कर इस भागवत कथा के यज्ञ में सहयोग किया श्रीमती मीना आचार्य श्री श्री कृपा व्यास उनके साथ आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से धन्यवाद दिया इतने सुंदर शब्दों में जो कथा का वाचन किया उसके लिए साधुवाद दिया और कथा के अंत में यज्ञ किया गया कथा में पधारे सभी का धन्यवाद दिया और संचालन रोहित  ने किया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]