ताजा खबरे
बीकानेर में फूड प्वाइजनिंग से अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ीबीकानेर में सिटी कोतवाली के पास गैस सिलैंडर फटा, एक दर्जन फंसे, तीन की मौत, अनेक घायलहाई अलर्ट : बीकानेर और जोधपुर एयरपोर्ट को बंद कियादेर रात भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकाने तबाह: आपरेशन सिंदूरसभी स्कूलों में आज अवकाश रहेगा, अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्दबिजली बंद रहेगीनहरबंदी : टैंकरों से हो रही जलापूर्ति, ये है संपर्क नंबरजूनागढ़ के पास दो महिलाओं के साथ लूट का प्रयासभारत-पाक तनाव : बीकानेर के 10 प्रमुख स्थानों पर कल सायरन बजेंगेमेडिकल कॉलेज : लेबोरेट्री टेक्निशियन कर्मचारी संघ ने प्राचार्य डॉ. सोनी के समक्ष उठाईं पदोन्नति और अन्य मांगें
IMG 20250430 WA0012 विनोद बाफना बने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल की अनुशंसा पर श्री विनोद बाफना को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भारत सहित अन्य देशों में रहने वाले वैश्य समुदाय को एकजुट करने व एक सूत्र में बांधने वाला संगठन है। वैश्य समाज में जैन, माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, विजयवर्गीय, ओसवाल और गांधी जैसे 376 घटक हैं। बाफना का मनोनयन महासम्मेलन की राजस्थान प्रदेश एवं जिला इकाई की सर्वसहमति से तीन वर्षों के लिए किया गया है।

नियुक्ति होने के बाद विनोद बाफना ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले मार्गदर्शन के आधार पर स्थानीय इकाई को और भी मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। यह सभी के साथ और विश्वास से सम्भव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों में काम करने के अनुभव के आधार पर समाज को एकजुट और संगठन को मजबूत करने के हरसंभव प्रयास किए जायेंगे। पूर्व में चल रही गतिविधियों को और गति देकर, उन्हें पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विनोद बाफना वर्तमान में जैन महासभा के और बीकानेर बीकानेर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बाफना के चयन से समूचे वैश्य समाज ने खुशी जताई है। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने श्री बाफना को शुभकामनाएं दी हैं। श्री विनोद बाफना के मनोनयन पश्चात वैश्य समाज के साथ अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Share This News