Thar पोस्ट, न्यूज । राजस्व मंडल की ओर से अजमेर में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय निर्णय लेखन कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया।समारोह में राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के लिये आयोजित सर्वश्रेष्ठ निर्णय प्रतियोगिता-2021 में संभाग स्तर श्रेणी की प्रविष्टियों में चयनित होने पर कलाल को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रमाण पत्र सिरोही के जिला कलेक्टर के तौर पर प्रस्तुत प्रविष्ठि के आधार पर दिया गया।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को मिला दोहरा सम्मान
Thar पोस्ट । अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी को शुक्रवार को राजस्व मंडल की ओर से अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में दोहरा सम्मान मिला।गौरी ने राजस्व मंडल द्वारा आयोजित निबंध लेखन और निर्णय लेखन प्रतियोगिता में राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी सेवा अधिकारी संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके फलस्वरूप शुक्रवार को आयोजित राजस्व मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौरी को दोनों प्रतियोगिताओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
