ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220712 222522 25 बीकानेर : आईजीएनपी और पीएचईडी के अधिकारियो के साथ मारपीट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पानी चोरी रोकने कानासर वितरिका पहुंचे आईजीएनपी और पीएचईडी के अधिकारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उनसे मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मोबाइल छीन लिया।अधिकारी-कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। कानासर वितरिका से नाल एरिया में साइफन लगाकर लगातार पानी चोरी किए जाने से शोभासर जलाशय में पानी सप्लाई जीरो हो गया था। आईजीएनपी और पीएचईडी अधिकारी अपने स्टाफ के साथ रविवार की रात को गाड़ियों में सवार होकर पानी चोरी रोकने के लिए गश्त पर निकले थे। इस दौरान करीब 11 बजे नाल एरिया में कानासर वितरिका की किमी 35 से नहर के बायें पटड़े पर गश्त शुरू की तो पानी चोरी के लिए जगह-जगह साइफन लगे मिले। पांच साइफन काट दिए तो अचानक गाड़ियों में सवार होकर बदमाश वहां आए और मारपीट शुरू कर दी। आईजीएनपी एसई विवेक गोयल, एक्सईएन गोविन्दसिंह व पीएचईडी एईएन अंकुर कुमार जाटव को चोटें आईं। सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और एसई का मोबाइल छीन लिया। पीएचईडी के अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की। अधिकारी-कर्मचारियों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। रास्ते में भी महेन्द्रसिंह व अन्य लोगों ने रोक लिया और जबरन घटनास्थल पर ले जाने लगे। अधिकारी-कर्मचारी जैसे-तैसे वहां से निकले और पुलिस को सूचित किया।


Share This News