ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 15 सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौटी Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दुनिया को आज के दिन का बेसब्री से इंतज़ार था। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। सुनीता से साथ बैरी विल्मोर और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। 

img 20250319 0946081292924270796983386 सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौटी Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय

मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। फ्लोरिडा में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की।

img 20250319 0951598117475931303026668 सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौटी Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय

इस दौरान नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। 


Share This News